प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत दुष्कर्म के अभियोग में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत दुष्कर्म के अभियोग में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ में थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने दुष्कर्म के अभियोग से संबंधित एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के छतौना नहर पुलिया मोड़ के पास से आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रमोद गौतम (32) पुत्र रामराज गौतम, निवासी ग्राम पूरा, थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ है। थाना प्रभारी विजेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में ढकवा चौकी प्रभारी अवधराज यादव मय हमराह कांस्टेबल अजीत चौहान व कांस्टेबल शिवम राय द्वारा क्षेत्र में वांछित वारण्टी अभियुक्तों की तलाश व संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।थाना अध्यक्ष विजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *