*प्रतापगढ़ एन एच 731 फोर लेन बाईपास पर कार व रोडवेज बस की टक्कर सभी यात्री सुरक्षित*
*फोर लेन सोनपुरा ढकवा बाजार मोड़ पर आए दिन हो रही दुर्घटना संबंधित अधिकारी ले संज्ञान*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा एन एच 731 फोर लेन बाई पास सोनपुरा ढकवा बाजार मोड़ पर तेज रफ्तार कार चालक ने बाईपास से हाईवे पर चढ़ रही रोडवेज बस में टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग जाम रहा।
सूचना पर पहुंची आसपुर देवसरा पुलिस ने कार को सड़क से हटाकर आवागमन बहाल कराया।सोनभद्र जिले के रेनकोट से एक स्विफ्ट कार पर पांच लोग नरेंद्र सिंह, अशोक पांडे, मोहन झा, सुरेंद्र सिंह, बब्बन सिंह सवार होकर सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ के समीप चौकिया गांव बारात जा रहे थे।
बृहस्पतिवार की दोपहर 3:30 बजे जब वह ढकवा सोनपुरा बाईपास के समीप पहुंचे तो एक रोडवेज बस जो ढकवा बाजार के अंदर से सुल्तानपुर की तरफ जा रही थी,
वह बाईपास से हाईवे पर चढ़ने लगी और कार सीधे जाकर रोडवेज से टकरा गया। इस घटना में कार जहां क्षति ग्रस्त हुई है, वही कार में बैठे लोगों को हल्की-फुल्की ही चोटें आई। जिनका प्राथमिक उपचार स्थली अस्पताल में कराया गया। रोडवेज भी सवारी से भरी थी कहीं रोडवेज पलट जाती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना की जानकारी होते ही ढकवा चौकी पर तैनात दरोगा शिवम त्रिपाठी मौके पर हमराहियों के साथ पहुंचे। कार को हाईवे से हटवा कर यातायात बहाल कराया। घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। अच्छी बात यह रही की सभी लोग सुरक्षित हैं। खबर लिखे जाने तक सूत्रों द्वारा पता चला दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।
