*सीएचसी बदलापुर में 108–102 एम्बुलेंस सेवा द्वारा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया*
********************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
बदलापुर, जौनपुर।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बदलापुर परिसर में 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा के तत्वावधान में 77वां गणतंत्र दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कप्तान अमित कुमार के नेतृत्व में किया गया, जबकि संपूर्ण आयोजन एम्बुलेंस प्रभारी बलजीत राव की देखरेख में संपन्न हुआ।
समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उपस्थित समस्त एम्बुलेंस कर्मियों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त की। इस अवसर पर सभी ने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्ठा से पालन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में एम्बुलेंस मेडिकल स्टाफ, चालक (ईएमटी) एवं पायलटों की सक्रिय सहभागिता रही।
ईएमटी के रूप में वर्षा गौतम, कंचन पाल, रूपक विश्वकर्मा, आकांक्षा, दीपिका, बलविंदर, चंद्रसेन, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, विनय कुमार, रामजी, इंद्रदेव एवं विमल उपस्थित रहे।
वहीं एम्बुलेंस पायलट के रूप में सुरेश कुमार, अमित कुमार, रामकिशन यादव, हरिंदर, पवन कुमार, धर्मेंद्र शुक्ला, विनय कुमार, नंदलाल, राजमणि मौर्य एवं विनोद सहित एवीएन के समस्त एम्बुलेंस स्टाफ ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि 108–102 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारी दिन-रात आमजन की सेवा में तत्पर रहते हुए राष्ट्र सेवा का कार्य कर रहे हैं, और ऐसे आयोजन कर्मचारियों में नई ऊर्जा व देशभक्ति का संचार करते हैं।
