प्रतापगढ़ नगर पंचायत रामगंज की 15 मूर्तियों का भी गोमती के तट पर बने तालाब में हुआ विसर्जन*

*प्रतापगढ़ नगर पंचायत रामगंज की 15 मूर्तियों का भी गोमती के तट पर बने तालाब में हुआ विसर्जन*

*प्रशासन की तत्परता से सकुशल संपन्न कराया गया मूर्ति विसर्जन*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ में आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार में दशहरे के पावन पर्व पर लगाई गई दुर्गा प्रतिमाओं का रविवार की रात विसर्जन किया गया। उनके साथ ढकवा बाजार की बाल दुर्गा समिति इब्राहिमपुर रोड की मूर्ति का भी विसर्जन किया गया।सर्वप्रथम ढकवा बाजार में डीजे का कंपटीशन हुआ और दुर्गा प्रतिमाओं के संस्थापक कमेटी के लोग प्रतिमाओं का विसर्जन तालाब के बजाय गोमती नदी में करना चाह रहे थे। ऐसा इसलिए की 2 दिन पूर्व सुल्तानपुर जनपद के लोग गोमती नदी में अपनी प्रतिमाओं का विसर्जन नदी पर बने पुल के ऊपर से किया था। जिसकी जानकारी क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी एसडीएम पूर्णेन्दु मिश्र को हुई । सीओ पट्टी और तहसीलदार पवन सिंह ढकवा बाजार जा पहुंचे। दुर्गा पूजा समिति के लोगों से बात की और उन्हें बताया कि नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने पर प्रतिबंध लगा है। यदि नदी में विसर्जन किया जाता पाया गया तो प्रशासनिक कार्रवाई व जुर्माने की कार्रवाई भी होगी। इसके बाद समिति के लोग तालाब में विसर्जन करने पर तैयार हो गए। प्रतिमाओं को विसर्जन करने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी से बात की गई उन्होंने कहा कि कुछ आयोजक नदी में विसर्जन करना चाह रहे थे। समझाने पर मान गए। सारे लोगों ने नदी के किनारे बनाए गए कृत्रिम तालाब में ही अपनी प्रतिमाओं का विसर्जन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *