अज्ञात कारणों से लगी आग

*अज्ञात कारणों से लगी आग*

*छप्पर जलकर राख, भैंस झुलसी*

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

बदलापुर।

बदलापुर तहसील क्षेत्र के बख्खोपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत नाविक बस्ती में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आकर सीता देवी का छप्पर पूरी तरह जलकर राख हो गया, जबकि उसमें रखा घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। आगजनी की इस घटना में एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई, जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास सो रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सूझबूझ से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। आग लगने से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

 

इस अवसर पर शिव कुमार सिंह, राजेश निषाद, भगवान दीन प्रजापति, राममूरत गौतम सहित अन्य ग्रामीण भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *