पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट,के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

*पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट,के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार*

प्रेम शर्मा

जौनपुर के शाहगंज थाना पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना शाहगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 146/2026, धारा 137(2), 87, 64(2) भारतीय न्याय संहिता तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त शिवम कुमार सिन्हा पुत्र संजय प्रसाद सिन्हा, निवासी रामसागर तला, थाना विष्णुपथ, जनपद गया (बिहार) को शाहगंज रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर अयोध्या मार्ग से गिरफ्तार किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, आरक्षी आलोक सिंह एवं महिला आरक्षी रीता चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!