श्री कृष्ण इंटर कॉलेज गजेन्द्रपुर में स्मार्ट प्रसाधन का भव्य लोकार्पण

*श्री कृष्ण इंटर कॉलेज गजेन्द्रपुर में स्मार्ट प्रसाधन का भव्य लोकार्पण*

शिव पूजन मिश्र

गजेन्द्रपुर।

श्री कृष्ण इंटर कॉलेज गजेन्द्रपुर में स्मार्ट प्रसाधन का लोकार्पण माननीय सांसद धनंजय सिंह तथा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसु द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ गाजे-बाजे के साथ किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु एवं विनय सिंह का भव्य स्वागत किया गया। कॉलेज प्रबंधन की ओर से माननीय प्रबंधक डॉ. राणा प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य श्री शिव प्रकाश तिवारी ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर, अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल पुरस्कृत श्री कृष्ण देव दुबे ने की। लोकार्पण के उपरांत सांसद धनंजय सिंह एवं एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित किए तथा विद्यालय के संस्थापक ठाकुर विक्रम जीत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती गीत, भक्ति गीत, गणेश वंदना सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, जल संरक्षण जैसे विषयों पर नृत्य-नाट्य मंचन के माध्यम से सामाजिक संदेश भी प्रस्तुत किए गए। श्रद्धा पांडे, प्रज्ञा, नसरीन, प्रतीक्षा, आकांक्षा, हरिप्रिया, आयुषी, वैष्णवी, राधा, शिवानी, श्रेया, रिया, दिव्यांशी, सृष्टि, तूलिका मिश्रा, सुप्रिया गौतम, आकांक्षा सिंह, श्रेया सिंह, दीक्षा पांडे सहित छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर अपने जमाने के मेधावी छात्र रहे प्रधानाचार्य शिव प्रकाश तिवारी, प्रबंधक राणा प्रताप सिंह, सहायक अध्यापक शैलेंद्र सिंह, चंद्रसेन सिंह, पुष्पेंद्र यादव, शीतला प्रसाद, मुकेश यादव, गुरु प्रसाद मिश्रा, सेना अधिकारी कृष्ण देव तिवारी, शिवप्रसाद सिंह, बसंत लाल, समीउल्लाह, रामबाबू, मनोज सिंह, चंदा शर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। विद्यालय प्रांगण छात्र-छात्राओं से खचाखच भरा रहा।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत सदस्य शिव प्रताप सिंह उर्फ नाटे सिंह, रमेश सिंह, छोटे मिश्रा, प्रधानाध्यापक समरजीत तिवारी की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन शैलेश तिवारी उर्फ प्रचुर के नेतृत्व में स्वाति पाल एवं कृति पाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *