*सिगरामऊ थाना समाधान दिवस में चार प्रार्थना पत्रों की हुई सुनवाई*
*********************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
सिगरामऊ थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान कुल चार प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सभी प्रार्थना पत्र राजस्व से संबंधित मामलों के रहे। थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुंतज़र के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
सुनवाई के दौरान एक प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष तीन प्रार्थना पत्रों को हल्का लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को सौंपते हुए शीघ्र आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
थाना समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित आम जनमानस ने सरकार की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। लोगों का कहना था कि यह व्यवस्था जनता की सम
