*अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार*
प्रेम शर्मा
जौनपुर:नौपेडवा बक्शा थाना क्षेत्र में अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है |आरोपी की पहचान साहेबजादे (32) वर्ष पुत्र सफीउल्ला निवासी ग्राम सदरुद्दीनपुर के रूप में हुई है| पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे बन्दवारेवीर मई हाईवे तिराहे के पास से पकड़ा| आरोपी के खिलाफ थाना बक्शा में मुकदमा संख्या 06/2026 दर्ज है |यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 (5),77,333,79 और 351(3) के तहत पंजीकृत किया गया है|
विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया|
