लखनेपुर ने गोपालपुर को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

*लखनेपुर ने गोपालपुर को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह*

*********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

मेढा/जौनपुर।

सत्यनारायण मिश्र एवं विवेक सिंह टिकाऊ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन स्टार खिलाड़ियों से सजी लखनेपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोपालपुर को करारी शिकस्त दी और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

 

दिन के पहले मुकाबले में गोपालपुर की टीम ने अर्जुनपुर को एकतरफा मुकाबले में 33 रनों से पराजित किया। इस मैच में गोपालपुर के बल्लेबाज अल्तमस ने 40 रनों की उपयोगी पारी खेली।

 

दूसरे मैच में लखनेपुर ने राशिद और शाहनवाज की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत निर्धारित 8 ओवरों में 131 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तुलापुर की पूरी टीम मात्र 36 रनों पर सिमट गई।

 

दिन के अंतिम और निर्णायक मुकाबले में लखनेपुर ने गोपालपुर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में सादिक के 49 रन और शाहनवाज के 46 रनों की शानदार पारियों की मदद से 159 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गोपालपुर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 79 रन ही बना सकी। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सादिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

 

मैच में अंपायर की भूमिका संतोष दुबे और दिनेश शर्मा ने निभाई। कमेंट्री शेषमैन यादव और सुभाष शर्मा ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी वैभव कुमार ने संभाली।

 

इस अवसर पर दिगम्बर मिश्र, डॉ. दिनेश सिंह, राम उजागिर उपाध्याय, शिवपूजन मिश्र, अरविंद उपाध्याय, दिव्यप्रकाश सिंह, अरुण जायसवाल, अखिलेश चतुर्वेदी, सत्यदेव सिंह, राकेश तिवारी, एस.पी. सिंह, चंदन सिंह, संतलाल गुप्ता, प्रधान भगवान प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *