जौनपुर /महाराजगंज निवासी विवेक उपाध्याय को मुंबई भाजपा ने नगर सेवक प्रत्याशी घोषित किया

*जौनपुर /महाराजगंज निवासी विवेक उपाध्याय को मुंबई भाजपा ने नगर सेवक प्रत्याशी घोषित किया*

 

*उनके पैतृक गांव सराय भानी तथा क्षेत्रीय जन में खुशी की लहर*

*********************

*संवाद:ओम प्रकाश मिश्रा*

महाराजगंज क्षेत्र के सरायभानी गांव निवासी महेंद्र उपाध्याय, जो संस्कृत महाविद्यालय उदयभानपुर कोल्हुआ में शिक्षक हैं, के छोटे पुत्र विवेक उपाध्याय को भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई के मीरा रोड स्थित वार्ड संख्या 18 से नगरसेवक प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी घोषित होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया।

विवेक उपाध्याय के पिता महेंद्र उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि विवेक को प्रारंभ से ही समाज सेवा और राजनीति के प्रति गहरी रुचि रही है। उन्होंने बताया कि विवेक लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की निष्ठापूर्वक सेवा करते आ रहे हैं, उसी समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए नगरसेवक प्रत्याशी बनाया है।

प्रत्याशी घोषित होने के बाद विवेक उपाध्याय के पैतृक आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया और विवेक के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

 

इस अवसर पर विवेक उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने अपने जिले के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद प्रत्याशी एवं पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह से मुलाकात कर उनका स्वागत किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। विवेक ने कहा कि वे लगातार जनता के बीच जाकर उनसे संपर्क कर रहे हैं और उनका आशीर्वाद लेकर वहां के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *