*महमूदपुर ग्राम पंचायत में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न*
*क्षेत्राधिकारी बदलापुर थाना प्रभारी सिगरा मऊ ने सुरक्षा का दिलाया भरोसा*
*********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
सिगरामऊ (जौनपुर)।


सिगरामऊ क्षेत्र के ग्राम पंचायत महमूदपुर, विकासखंड बदलापुर, जनपद जौनपुर स्थित रामदेव सिंह पीजी कॉलेज महमूदपुर के परिसर में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी बदलापुर, थाना प्रभारी सिगरामऊ सैयद हुसैन मुंतज़र भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम प्रधान संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
बैठक के दौरान ग्राम प्रधान संजय सिंह एवं उपस्थित ग्रामीणों द्वारा क्षेत्राधिकारी बदलापुर तथा थाना प्रभारी सिगरामऊ सैयद हुसैन मुंतज़र का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। क्षेत्राधिकारी बदलापुर एवं थाना प्रभारी सिगरामऊ ने क्षेत्रीय जनता को उनकी सुरक्षा को लेकर पूर्ण आश्वासन दिया।

कड़ाके की ठंड के बावजूद ग्रामीणों ने शाम करीब 6 बजे तक अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। थाना प्रभारी सिगरामऊ ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सरल एवं संतोषजनक ढंग से समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की मित्र है और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।
इस अवसर पर थाना प्रभारी सिगरामऊ ने कहा कि सिगरामऊ थाने का कार्यभार ग्रहण करने के बाद उनका पहला जनसंपर्क कार्यक्रम ग्राम पंचायत महमूदपुर में ही हुआ था। बैठक के अंत में ग्राम प्रधान संजय सिंह द्वारा आए हुए अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने थाना प्रभारी सिगरामऊ की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
