गैर जमानती वारंट के तहत, बक्सा पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

*गैर जमानती वारंट के तहत, बक्सा पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार*

प्रेम शर्मा

जौनपुर थाना बक्सा पुलिस ने 31 दिसंबर बुधवार को एक वांछित अभियुक्त चंदन यादव उर्फ देवी को न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के तहत गिरफ्तार किया है |अभियुक्त चंदन यादव उर्फ देवी पुत्र स्वर्गीय रामजियावन यादव, चक मिर्जापुर थाना बक्सा जौनपुर का निवासी है| उसे मुकदमा संख्या 382/20 धारा 394/411 भादवि (स्टेट बनाम रामकेश)से संबंधित मामले में वांछित था |पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह गिरफ्तारी हुई| पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतीश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर श्री देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में तथा बक्सा थानाध्यक्ष श्री विक्रम लक्ष्मण सिंह के कुशल निर्देशन में टीम ने अभियुक्त के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया| गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया| जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया|

गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सकल दीप सिंह और कांस्टेबल जयप्रकाश शामिल थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *