*कबाड़ की दुकान में आग लगने से, सात लाख का नुकसान*
प्रेम शर्मा
जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को चौधरी मार्केट के सामने स्थित एक कबाड़ की दुकान में आग लग गई। फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।फायरबिग्रेड के अधिकारी नागेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि जोगियाना निवासी फाजिल ने बताया कि चौधरी मार्केट के सामने उसकी कबाड़ी की दुकान है। पड़ोसी चाय दुकानदार ने फोन कर बताया कि उनकी दुकान में आग लग गई है। उन्होंने फायर बिग्रेड को सूचना देकर मौके पर दुकान पहुंचे। जौनपुर से दो,खुदौली और बदलापुर से एक-एक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचकर आग बुझाना शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग की चपेट में आकर दुकान में रखा सारा कबाड़ जलकर खाक हो गया। दुकान मालिक फाजिल के मुताबिक, इस आग में लगभग उनका सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
