*मिरशादपुर के पास फोरलेन पर इनोवा का कहर, दो गरीब मजदूरों को बेरहमी से घसीटा, हुई मौत*
*************************
शिवपूजन मिश्रा
*संवाददाता तीखी आवाज 24.in बदलापुर*
बदलापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मिरसादपुर गांव निवासी मूक बधिर दिव्यांग अरविंद निषाद (25) और पंकज खरवार (19) घर से पैदल हाइवे से बदलापुर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच जौनपुर की तरफ से आ रही तेज गति इनोवा कार ने अनियंत्रित होकर दोनों युवकों को टक्कर मारती हुई दोनों नवयुवकों को घसीटते हुए काफी दूर सड़क के किनारे लगे बोर्ड के पास तथा दूसरे युवक को फ्लाईओवर तक ले गई। तब तक दोनों नवयुवकों की मौत हो चुकी थी। दोनों युवक गांव में ही एक परिवार में मजदूरी कर अपना तथा अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। दोनों पक्के साथी व हमेशा एक साथ रहते थे। उधर चालक और उसमें सवार लोग इनोवा छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे मय फोर्स बदलापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने इनोवा कार तथा दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
