ख़ेतासराय खुटहन मार्ग चौड़ीकरण के लिए 22.15 करोड़ स्वीकृत

*ख़ेतासराय खुटहन मार्ग चौड़ीकरण के लिए 22.15 करोड़ स्वीकृत*

प्रेम शर्मा

जौनपुर से खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव के प्रयास से जनपद को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मंगलवार को उक्त जानकारी देते हुए गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि खेतासराय से खुटहन मार्ग चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए शासन ने 2215.57 लाख रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय सुकृति प्रदान कर दी है।उक्त सड़क मार्ग की लंबाई लगभग 9.5 किलोमीटर है। इस मार्ग के निर्माण के लिए खुटहन और खेतासराय के क्षेत्रवासियों की काफी दिनों से मांग थी। यह मार्ग दो महत्वपूर्ण मार्ग को जोड़ता है। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने खेतासराय, खुटहन मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के लिए जौनपुर की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्तमंत्री का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *