*विभिन्न विभागों द्वारा अभियान चलाकर भरे जा रहे SIR फॉर्म*
*जमऊपट्टी प्राथमिक विद्यालय में BDO बदलापुर का औचक निरीक्षण*
*********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
सिगरामऊ (जौनपुर)। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और सरकारी संस्थानों में सरकार की मंशा के अनुरूप SIR फॉर्म भरने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इस फॉर्म में अभिलेखों में दर्ज व्यक्तियों का पूरा बायोडाटा ऑनलाइन फीड किया जा रहा है। अभियान में BLO, हल्का लेखपाल, पंचायती राज कर्मचारी, सफाई कर्मी सहित स्कूलों के प्रधानाध्यापक और शिक्षक घर-घर जाकर आवश्यक विवरण एकत्र कर फॉर्म भरने का कार्य कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज जमऊपट्टी प्राथमिक विद्यालय पर नियुक्त टीम द्वारा किए जा रहे कार्य का BDO बदलापुर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीम द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। BDO ने कार्य में और तेजी लाने के निर्देश भी प्रदान किए।
शाम 3 बजे तक की स्थिति के अनुसार, भाग संख्या 5 में सुपरवाइजर निखिल की देखरेख में हल्का लेखपाल राम आधार यादव, BLO मालती यादव,देवेश और सफाई कर्मी जितेंद्र द्वारा 411 फॉर्म फीड किए जा चुके थे, जबकि 100 फॉर्म पेंडिंग हैं।
वहीं भाग संख्या 6 में शिक्षक रामजी तथा पंचायती विभाग से संजय की देखरेख में 381 फॉर्म फीड किए गए हैं और 111 फॉर्म अभी लंबित बताए गए हैं।
अभियान के तहत सभी विभागों को समय पर फॉर्म भरने और अद्यतन प्रक्रिया तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
