*श्री पियरी बाबा धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट की तरफ से बच्चों में वितरित किए गए पानी की बोतल और कॉपियां*
अशोक कुमार वर्मा
*लम्भुआ सुलतानपुर*
लम्भुआ तहसील अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय बरेहता के बच्चों में ट्रस्ट की तरफ से शिक्षा और सुविधा की सामग्री दी गयी। प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में लगभग 300 बच्चों में शिक्षा और सुविधा की सामग्री कॉपियां और पानी की बोतल निशुल्क वितरित किया गया।
वही संस्थान की तरफ से अभिभावक और शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। श्री पियरी बाबा धर्मार्ध सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय मिश्र ने बताया कि बच्चों के चेहरे पर शिक्षा सामग्री पाकर खुशियों की मुस्कान देखते हैं, तो यह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है।
उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य अधिक से अधिक स्कूली बच्चों तक शिक्षा और आवश्यक संसाधन पहुंचाना है। इस पहल के माध्यम से बच्चों को न केवल पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया, बल्कि उनके जीवन को शिक्षा को जोड़ने का भी प्रयास किया गया।
इस मौके राम विशाल मिश्रा विजय दुबे कुलदीप सिंह जयप्रकाश मिश्रा शिव प्रसाद पाण्डेय गुलाबचंद दुबे सिद्ध नारायण दुबे राम सागर दुबे अशरफ अली लक्ष्मी नारायण मौर्या राममिलन यादव राहुल तिवारी सुनील पांडे सत्यनारायण दुबे विद्याधर दुबे अतुल तिवारी सरवन यादव देवी सिंह, कृष्ण कुमार सिंह जयशंकर त्रिपाठी शारदा उपाध्याय विनीत सिंह आदि मौजूद रहे
