प्रतापगढ़ में मत्स्य पालन विकास अभिकरण अधिकारी विकास कुमार को 15000 घूस लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

*प्रतापगढ़ में मत्स्य पालन विकास अभिकरण अधिकारी विकास कुमार को 15000 घूस लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार*

*प्रयागराज विजिलेंस टीम की कार्यवाही से विकास भवन में मचा हड़कंप*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को मत्स्य पालन विकास अभिकरण अधिकारी विकास कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई विजिलेंस टीम प्रयागराज ने प्रतापगढ़ के विकास भवन में की।जानकारी के अनुसार, विजिलेंस टीम प्रयागराज की एक टीम ने प्रतापगढ़ शहर स्थित विकास भवन में दबिश दी। टीम ने अधिकारी विकास कुमार को एक व्यक्ति से 15 हजार रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा। बताया जा रहा है कि अधिकारी फाइल पास करने के नाम पर यह रिश्वत मांग रहा था। विजिलेंस टीम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच ही इस कार्रवाई को अंजाम दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से विकास भवन में हड़कंप मच गया। टीम ने आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर प्रयागराज रवाना किया।प्रयागराज में आरोपी अधिकारी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, विजिलेंस टीम को पहले से ही अधिकारी की रिश्वतखोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह जाल बिछाया गया था। इस गिरफ्तारी से सरकारी विभागों में हड़कंप का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *