जौनपुर: महिला जिला अस्पताल में प्रसूता के साथ भेदभाव का आरोप, सीएमओ ने जांच के दिए आदेश

*जौनपुर: महिला जिला अस्पताल में प्रसूता के साथ भेदभाव का आरोप, सीएमओ ने जांच के दिए आदेश*

*********************

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर/चंदवक थाना क्षेत्र के बीरी बारी गांव निवासी शमा परवीन (27) पत्नी अरमान शाह ने महिला जिला अस्पताल के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती किए जाने के बाद अस्पताल कर्मियों की लापरवाही और भेदभावपूर्ण व्यवहार के चलते उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

 

शमा परवीन के अनुसार, एक महिला चिकित्सक के साथ मौजूद स्टाफ ने उनके मुस्लिम होने के कारण इलाज करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बावजूद जिला महिला अस्पताल में किसी डॉक्टर ने उनकी नॉर्मल डिलीवरी कराने की जिम्मेदारी नहीं ली।

 

परिवार वालों ने बाद में शमा परवीन को नौपेड़वां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां एक सरकारी चिकित्सक ने उनकी सफल नॉर्मल डिलीवरी कराई। अरमान शाह ने बताया कि “सरकारी अस्पताल में जहां एक ओर सामान्य डिलीवरी बिना किसी दिक्कत के हुई, वहीं जिला महिला अस्पताल में उनकी पत्नी के साथ अभद्रता और भेदभाव किया गया।”

 

इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. लक्ष्मी सिंह ने घटना को “अत्यंत निंदनीय” बताया। उन्होंने कहा,

 

“किसी महिला डॉक्टर द्वारा ऐसा व्यवहार करना अविश्वसनीय और शर्मनाक है। डॉक्टर का कर्तव्य मानवता के आधार पर इलाज करना है, न कि जाति या धर्म देखकर।”

 

 

 

सीएमओ ने जांच के आदेश देते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। वहीं, सीएमएस डॉ. महेंद्र गुप्ता ने जांच समिति गठित कर दी है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ शासन को कार्रवाई हेतु पत्र भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *