*दहेज हत्या मामले में महिला सहित युवक गिरफ्तार*
प्रेम शर्मा
शाहगंज सरपतहां थाना पुलिस ने दहेज हत्या मामले में सुईंथा कला गांव से बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे एक मामले में वांछित महिला सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है|
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान राम उजागिर गौतम पुत्र स्वर्गीय हरीलाल उम्र लगभग(25) बर्ष और चंद्रावती देवी पत्नी स्वर्गीय हरीलाल उम्र लगभग (75) वर्ष, इन दोनों के खिलाफ थाना सरपतहां में मु.अ.सं 239/ 2025 धारा 85,80 (2) बीएनएस और 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है|
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कामेश्वर त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल ओम तिवारी और महिला कांस्टेबल शशि कला यादव शामिल रहीं|
थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है|
