पुरानी रंजिश में पत्रकार पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती

*पुरानी रंजिश में पत्रकार पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती*

प्रेम शर्मा

जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले धनियांमऊ बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर एक पत्रकार पर जानबूझकर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित ने बक्शा थाने में नामजद तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

जौनपुर थाना बक्शा, ग्राम औंका निवासी पत्रकार नरेन्द्र शर्मा पुत्र शिवराम शर्मा ने बक्शा थाना प्रभारी को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि दिनांक 7 जून 2026को वह धनियांमऊ बाजार में मौजूद थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर इसी गांव के निवासी विकास यादव पुत्र लालचंद यादव ने उन्हें जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी (वाहन संख्या: UP 19 A 5825) चढ़ा दी।

पीड़ित नरेन्द्र शर्मा के अनुसार, इस जानलेवा हमले में उनके सिर और हाथ, पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्होंने तुरंत एक निजी अस्पताल में अपना इलाज कराया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी विकास यादव के खिलाफ उन्होंने पहले भी मुकदमा दर्ज कराया हुआ है, और इसी रंजिश व मुकदमे के कारण आरोपी ने एक बार फिर उन पर यह जानलेवा हमला किया है।

पीड़ित ने पत्र में आशंका जताई है कि उन्हें और उनके परिवार को आरोपी से जान-माल का गंभीर खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि उनके साथ भविष्य में कोई भी अनहोनी होती है, तो उसका जिम्मेदार विकास यादव और उसका पूरा परिवार होगा।

पीड़ित नरेन्द्र शर्मा ने बक्शा पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ तत्काल और उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *