*प्रतापगढ थाना कोतवाली देहात के अंतर्गत चाकू की नोक पर महिला को बंधक बनाकर घर में की लूट*
अनिल मिश्र
*पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का किया निरीक्षण जल्द अनावरण के लिए 5 टीमें की गठित*
प्रतापगढ़ के महकनी गांव में मंगलवार की रात एक महिला के साथ डकैती की वारदात हुई। पांच अज्ञात डकैतों ने रात साढ़े दस बजे घर में घुसकर महिला को बंधक बना लिया।पीड़िता उषा देवी ने बताया कि वह अपने कमरे में सो रही थीं। शोर सुनकर बेटी से पूछा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसी दौरान डकैत कमरे में घुस आए। विरोध करने पर डकैतों ने उन्हें चाकू से धमकाया। महिला के चिल्लाने पर बदमाशों ने उनका मुंह कपड़े से बंद कर दिया। हाथ-पैर बांधकर घर में रखे जेवरात और नकदी लूट ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यह इलाके में पिछले तीन दिनों में हुई कई वारदातों में से एक है। दर्जनों घरों में चोरी और डकैती की घटनाएं हो चुकी हैं। इलाके में रहस्यमय ड्रोन की गतिविधियां और संदिग्ध चोरों की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इन घटनाओं पर रोक लगाने में असफल रही है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अनावरण हेतु पांच टीमों का गठन किया और जल्द ही घटना का खुलासा होगा परिवार वालों को आश्वासन दिया।
