*प्रतापगढ पट्टी कोतवाली के अंतर्गत दलित युवक पर जानलेवा हमला दी जान से मारने की धमकी।*
अनिल मिश्र
घर से बाज़ार से डीजल लेकर लौट रहे दलित युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर किया घायल युवक की हालत नाजुक जिला अस्पताल में चल रहा इलाज युवक के पिता ने पुलिस से की शिकायत।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र निवासी अमरजीत सरोज उम्र 20 वर्ष पुत्र राम आसरे सरोज गोबिंदपुर रविवार की सुबह अपने घर से साइकल से डीजल लेने रेडिगरपुर बाज़ार गया था डीजल लेकर घर की तरफ़ लौट रहा था की गारा पुर तालाब के पास पल्सर बाइक लेकर पहले से मौजूद तीन लोगों ने युवक को गाली गलौज करने लगे अमर जीत ने विरोध किया तो युवक हाथ में लिए लोहे की रॉड से हमला कर दिया युवक की चीख पुकार सुन कर खेत में काम रहे किसान घटना स्थल की तरफ़ भागे तो अपनी तरफ आता देख पूरे परिवार को जान से मार देने की बात कहते हुए बाइक पर सवार होकर हाथ में तमंचा लहराते गारा पुर की तरफ़ भाग निकले। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को पट्टी सीएसी ले गए जहां पर युवक की हालत नाजुक देख कर प्रथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया युवक के पिता राम आसरे ने पट्टी कोतवाली पहुंच कर लिखित शिकायत की हैं।
