*अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार*
प्रेम शर्मा
शाहगंज खेतासराय पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर लेदरही कच्ची सड़क से अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया| पकड़े गए युवक की पहचान कनवरिया निवासी श्रवण कुमार पुत्र मंगला सिंह गौतम के रूप में हुई | पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा एवं एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया |एसपी डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर अवैध हथियारों की तस्करी रोकने के लिए जिले में विशेष अभियान चल रहा है|इस अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान कर रहे हैं| थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में क्राइम टीम ने यह कार्यवाही की| पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार पाठक, सिपाही दिनेश यादव, अंकुश सिंह और शुभम त्यागी शामिल थे| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खेतासराय में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान भेजने की कार्रवाई की है|