*हाईटेशन तार से छू गया ताज़िया, हुई दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर*

*हाईटेशन तार से छू गया ताज़िया, हुई दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर*

प्रेम शर्मा

जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र से दसवीं मोहर्रम पर ताज़िया दफ़न करने गए अजादार हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। यह हादसा रविवार की देर रात को हुआ, इस हादसे में तीन युवक बुरी तरह झुलस गए।मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गयी। गंभीर हालत में तीसरे को अस्पताल भेजा गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सभी खुटहन थानाक्षेत्र के सधनपुर गांव से निकले थे। वापस लौटते समय गांव में ही घटना घट गई। हादसे की जानकारी होते ही एसपी डॉ कौस्तुभ टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

सधनपुर गांव से बड़ी संख्या में लोग ताजिया लेकर दफ़्न करने पटैला के लिए निकले थे। गांव के ही अल्तमश (22)बर्ष, कैफ (20)बर्ष, और मोबीन भी साथ ही गए थे। भीड़ होने के कारण वहां उन्हें ताज़िया दफ़न करने में समय लग गया। रात करीब 9:30 बजे ताज़िया को सुपुर्दे खाक करने के बाद सभी लौट रहे थे।

दफ़न करने के बाद ताज़िये का ढांचा लेकर कई युवक भीड़ के साथ चल रहे थे। जैसे ही सभी सधनपुर गांव की सरहद में दाखिल हुए बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वहां चीख पुकार मच गई। लोगों ने देखा तो कैफ, अल्तमश और मोबीन जमीन पर झुलसे पड़े थे। जब तक लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी करते कैफ और अल्तमश की मौत हो चुकी थी। मोबीन को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया।

दो जवान मौतों की खबर गांव पहुंची तो वहां चीख पुकार मच गई। हर तरफ रोना पीटना मच गया। थोड़ी ही देर में दोनों के शव घर पहुंच गए। वहां भी लोगों की भीड़ जुट गई। लोग मृतकों के परिजन को दिलासा देते नजर आ रहे थे।

घटना की जानकारी होते ही एसपी डॉ कौस्तुभ टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वहाँ उन्होंने हादसे के बारे में जानकारी ली। बिलख रहे परिजन से भी भेंट की। मातहतों को निर्देश दिया कि घटना के अन्य बिंदुओं पर जांच करें। सीओ शाहगंज अजीत सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे हादसा हुआ। 2 लोगों की मौत हुई है और एक झुलसा है।

मोहर्रम को देखते हुए राज्य से लेकर जिले तक तैयारी की गई थीं। इसमें रास्ते में झूल रहे तारों को ऊपर करने और बिजली के तार वाले क्षेत्र से ताजिया न गुजरने देने की भी तैयारी थी। बावजूद इसके न तार ऊंचे हुए और न ही ताजियों के रास्ते बदले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *