*भाजपाइयों ने सुनी मोदी जी के मन की बात#किया पौधरोपण*

*भाजपाइयों ने सुनी मोदी जी के मन की बात#किया पौधरोपण*

प्रेम शर्मा

जौनपुर: जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा के जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के बाद पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में भाजपाइयों व अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

बदलापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित किया। इसके तहत बदलापुर विधानसभा के बदलापुरखुर्द के बूथ पर डॉक्टर लाल साहब शर्मा, बैजनाथ मौर्य, अजय मौर्य एवं गुप्तेश्वर नाथ शुक्ला ने मन की बात सुनने के बाद पौधरोपण किया।

सुइथाकलां: शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने रविवार को बूढूपुर गांव में ग्रामीणों के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद पौधरोपण किया। श्री सिंह सुबह 11 बजे बूढूपुर स्थित पंचायत भवन के पास मन की बात कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रवींद्र बिंद, निषाद पार्टी प्रदेश महासचिव राम अनुज निषाद, अशोक बिंद, राम प्रकाश दुबे, सुरेश धुरिया, प्रधान फूला देवी आदि रहीं।

खुटहन : उसरौली गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। लोगों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम के मन की बात सुनकर पौधारोपण भी किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव व अध्यक्षता भाजपा नेता श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ ने की। कार्यक्रम के बाद ब्लाॅक प्रमुख बृजेश यादव ने दो सड़कों का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बसंत लाल मौर्य, शक्ति केंद्र संयोजक ओम प्रकाश यादव, मंडल मंत्री रंजन श्रीवास्तव, मोनू पांडेय, मंडल महामंत्री अजय सिंह राजू आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *