*बदलापुर पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार*
तीखी आवाज़
रिपोर्टर. प्रेम शर्मा
जनपद जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के दिशा निर्देशन में अपराधियों /वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी महोदया थाना बदलापुर प्रतिमा वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के कुशल संचालन में मय हमराह पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शुभम बिन्द पुत्र ओमप्रकाश बिन्द उम्र (19 )वर्ष निवासी ग्राम -भलुआहीं, थाना -बदलापुर, जनपद जौनपुर,को दिनांक 17 जनवरी 2025 समय करीब 7:15 सुबह सराय त्रिलोकी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया |
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के ऊपर संबंधित मु0अ0सं0-351/24 धारा- 109(1)भा0न्या0सं0 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय जौनपुर के समक्ष प्रेषित किया गया| गिरफ्तार करने वाली टीम में- उ0नि0 शेषनाथ सिंह हे0का0कौशल कुमार सिंह, कां0 प्रदीप कुमार सोनकर आदि शामिल रहे|
