*सिंगरामऊ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अटल बहरा पार्क पहितियापुर में विधायक रमेश मिश्रा की अगुवाई में विशेष योग शिविर का हुआ भव्य आयोजन*

*सिंगरामऊ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अटल बहरा पार्क पहितियापुर में विधायक रमेश मिश्रा की अगुवाई में विशेष योग शिविर का हुआ भव्य आयोजन*

***********************

*संवाद -शिवपूजन मिश्रा*

 

सिगरामऊ:-

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिगरामऊ थाना क्षेत्र के पहितियापुर स्थित अटल बहरा पार्क में विधायक रमेश मिश्रा की अगुवाई में आयोजित विशेष योग शिविर के आयोजन में हजारों लोगों ने चढ़ बढ़कर हिस्सा लिया,

हरिद्वार से पधारी निरामयम योग ग्राम हरिद्वार की योग प्रशिक्षिका ने उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों जैसे प्राणायाम ,भ्रामरी प्राणायाम ,अनुलोम विलोम, कपासन, कपालभाती, वृक्षासन, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार आदि योगासनों को बताते हुए उसका अभ्यास करवाया। वहीं विधायक रमेश चंद्र मिश्रा मिश्रा ने कहा कि तन मन को शुद्ध रखने के लिए योग अवश्य करें इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है, हमारे ऋषि मुनि और पूर्वजों ने योग के बल पर तमाम तरह की सिद्धियां व निरोगी शरीर, लंबी आयु प्राप्त की थी। उन्होंने विलुप्त होती पीली नदी के संरक्षण में हो रहे निर्माण कार्य में लगे लोगों की सराहना की, तथा पीली नदी के किनारे51 हजार वृक्ष लगाए जाने के लक्ष्य की शुरुआत करते हुए क्षेत्रीय अधिकारियों, कर्मचारियों, क्षेत्रीय जनों के साथ वृक्षारोपण किया ।पहितियापुर ग्राम प्रधान दीपचंद तथा पूर्व प्रधान विपिन पांडे को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी, ए.डि.यो. पंचायत राम अवध, विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह ,विनोद तिवारी ,महमूदपुर ग्राम प्रधान संजय सिंह, प्रधान राकेश तिवारी, सुरेश चौहान, गिरीश चंद्र मिश्रा, विनोद शर्मा, हिमांशु पांडे, मुन्ना मिश्रा तुलापुर, अंबुज तिवारी ,सिगरामऊ थाना प्रभारी गजानन चतुर्वेदी सहित आसपास के थानों की पुलिस बल सुरक्षा की दृष्टिकोण से पूरी तरह सतर्क रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!