*प्रतापगढ़ / थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा तेलियानी नहर पुलिया के पास हुई मुठभेड़ एक अपराधी के पैर में लगी गोली हुआ गिरफ्तार*
*थाना आसपुर देवसरा पुलिस और स्पेशल टीम की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़*
अनिल मिश्र
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त टीम द्वारा थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग की जा रही थी।
इसी क्रम में आज दिनांक 18.06.2025 को पूर्वी अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के नेतृत्व मे थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत तेलियानी नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी।
आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में 01 शातिर अभियुक्त मुबारक खान उर्फ जहरुल हसन पुत्र मुन्नू खान उर्फ ऐनुल हसन निवासी गनईडीह थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र-23 के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया व गिरफ्तार कर लिया गया है। फायरिंग के दौरान घायल मुबारक खान उर्फ जहरुल हसन उपरोक्त को इलाज हेतु जिला अस्पताल प्रतापगढ़ ले जाया गया है।थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत करैला बाजार में हुयी फायरिंग की घटना में 04 व्यक्तियों को गोली लगने से घायल हो गये थे। जिसमें अभियुक्त मुबारक खान उर्फ जहरुल हसन उपरोक्त घटना कारित करने में सहयोगी था ।
