*बस की चपेट में आने से बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले भाई की दर्दनाक मौत*

*बस की चपेट में आने से बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले भाई की दर्दनाक मौत*

*शादी की खुशिया बदली मातम में*

*संवाद- प्रशांत तिवारी*

महाराजगंज थाना क्षेत्र के लोहिन्दा चौराहे के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 19 वर्षीय शनि गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा ममेरे भाई विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदरुद्दीनपुर गांव के दलित बस्ती निवासी लाल बहादुर उर्फ लल्लू के छोटे बेटे शनि के घर में इन दिनों बहन सीमा की शादी की तैयारियाँ चल रही थीं। शादी की तारीख 17 जून तय थी। उसी सिलसिले में शनिवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे शनि, अपने मामा के लड़के विक्रम के साथ शादी में दी जाने वाली बाइक से शादी का कार्ड बांटने निकला था। लेकिन जैसे ही दोनों युवक लोहिन्दा चौराहे के पास पहुँचे, सुजानगंज की ओर से आ रही तेज़ रफ्तार बस ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सीधे बस के नीचे चली गई। शनि की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि साथ बैठा विक्रम बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। हादसे की खबर लगते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मां सुशीला देवी तथा बहन सीमा का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना प्रभारीअमित पांडेय मौके पर पहुंच कर घायल युवक विक्रम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां डॉक्टरो ने प्रथम उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!