सेवा के कार्यों में तत्पर श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा प्रतापगढ के सौजन्य से गंगा दशहरा के सुअवसर
पर नवसृजित नगर पंचायत रामगंज के श्यामनगर वार्ड में जोखन सिंह (मामा)के दुकान के सामने राहगीरों एंव स्नानर्थियों को गर्मी से राहत हेतु नीबू, पानी एंव शरबत पिलाने का कार्य क्रम रखा गया
जिसका उद्घाटन नगर पंचायत रामगंज प्रतापगढ अध्यक्ष राकेश सिंह जी द्वारा भगवान राम के तैलचित्र पर माल्यार्पण एंव आरती पूजन के साथ किया गया 
कार्य क्रम को सफल बनाने में जोखन सिंह (मामा)दीपक सिंह, करन, आरव, राघवेन्द्र, दिव्यांश के साथ साथ क्षेत्रीय लोगो का सहयोग सराहनीय रहा
