*प्रतापगढ़/सिक्किम में वैन खाई में गिरी, हनीमून पर गया बेल्हा का दंपती लापता*

*प्रतापगढ़/सिक्किम में वैन खाई में गिरी, हनीमून पर गया बेल्हा का दंपती लापता*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र के अंतर्गत शादी के बाद हनीमून मनाने सिक्किम गया बेल्हा का दंपती वहां एक हजार फीट गहरी खाई में वैन गिरने से लापता हो गया है। जानकारी मिलने पर दंपती के परिजन भी सिक्किम चले गए। परिजन दोनों की कुशलता को लेकर चिंतित हैं। उदयपुर के राहाटीकर गांव निवासी पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी संचालक शेर बहादुर सिंह के इकलौते पुत्र 32 वर्षीय कौशलेंद्र प्रताप सिंह की शादी को अभी एक माह पूरा नहीं हुआ है। छह मई को कौशलेंद्र ने पट्टी कोतवाली के सराय छिवलहा निवासी डब्बू सिंह की 28 वर्षीय बेटी अंकिता के साथ हुई थी। शादी के तीन दिन बाद अंकिता ससुराल गई।उसके बाद रिसेप्शन आयोजित किया गया। दोनों 25 मई को हनीमून पर सिक्किम चले गए। बताते हैं कि सिक्किम में चीन की सीमा पर 11 टूरिस्ट के साथ जाते समय मंगन जिले की पहाड़ी से तीस्ता नदी के पास इनकी वैन 1000 फीट गहरी खाई में चली गई। इसमें अन्य टूरिस्ट के साथ बेल्हा के दंपती भी लापता हो गए। सूचना आने पर दोनों के परिजन परेशान हो उठे और सिक्किम के लिए रवाना हो गए। कौशलेंद्र के ताऊ भाजपा नेता उम्मेद सिंह इंसान ने बताया कि उन्होंने सिक्किम के राज्यपाल से बातचीत की है। रेस्क्यू किया जा रहा है लेकिन अभी किसी का कुछ पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!