*राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने किया मल्हनी खुटहन मार्ग का शिलान्यास*
प्रेम शर्मा
जौनपुर में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का शिलान्यास किया|
खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव ने रविवार को जनपद की जनता की आवागमन सुगमता की दृष्टिगत राज्य सड़क निधि योजना के अंतर्गत “मल्हनी खुटहन मार्ग पर लाल दरवाजा चुंगी से लुम्बिनी दुद्धी मार्ग के किलोमीटर 235 तक” लगभग 4.700 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया।इस मार्ग की कुल लागत 1360.09 रुपए है।
इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण हो जाने से आवागमन में सुगमता होगी। यह मार्ग करंजाकला ब्लॉक तक बनेगी। यह मार्ग दो प्रमुख मार्ग को जोड़ेगी, जौनपुर-खुटहन मार्ग से जौनपुर-शाहगंज मार्ग तक। जिससे क्षेत्र वासियों को आवागमन में लाभ मिलेगा और प्यारेपुर के पास गोमती नदी पर पुल का निर्माण मई 2025 तक पूरा हो जाने की सम्भावना है। इससे लखनऊ, प्रयागराज एवं क्षेत्र की जनता को अन्य जगहों की यात्रा आसान हो जाएगी राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने जौनपुर की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, राजकेसर पाल, डॉ रामसूरत मौर्या, कमलेश निषाद, सारिका सोनी, विकास शर्मा, अमित श्रीवास्तव, अन्य लोग उपस्थित रहे।
