*प्रतापगढ़/नगर पंचायत ढकवा एन एच 731 पर कार और बाइक की जबरजस्त टक्कर*
*मौके पर पहुंची आसपुर देवसरा पुलिस ने घायलों को भिजवाया अस्पताल*

प्रतापगढ़ जिले के थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के अंतर्गत नगर पंचायत ढकवा सोनपुरा तृतीय वार्ड नंबर 8 ढकवा मोड़ सेरफला बाबा बाग के पास लखनऊ वाराणसी मार्ग एन एच 731 फोर लेन बाई पास
पर आज दिन सोमवार दोपहर 12 बजे के आस पास कार और मोटरसाइकिल की जबरजस्त टक्कर हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ढकवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा जांच करने पर पता चला कि दिलीप कुमार साहू जो विद्युत विभाग वाराणसी में एसडीओ के पद पर कार्यरत है।वे अपनी गाड़ी संख्या UP 32 QL 1631 से लखनऊ से वाराणसी जा रहे थे। तभी ग्रामसभा शिवपुर ,पोस्ट मल्हीपुर जिला सुल्तानपुर के रहने वाले
सीताराम साव पुत्र जगन्नाथ और शुभम गुप्ता पुत्र रामसूरत गुप्ता अपनी मोटर साइकिल गाड़ी संख्या UP 44 AP 3057 से ढकवा बाजार से कोइरीपुर जा रहे थे। जैसे ही ढकवा मोड पर पहुंचे और रोड क्रास करने का प्रयास किए वैसे ही लखनऊ की तरफ से आ रही कार से जबरदस्त टक्कर हो गई । जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना जैसे ही उपनिरीक्षक जावेद अहमद व कांस्टेबल अजीत चौहान और कांस्टेबल नंदकिशोर को मिली तत्काल मौके पर पहुंचे।और घायलों को अस्पताल भेजवाया व वाहन को रोड से हटवाकर आवागमन चालू करवाया डॉक्टर ने बताया घायल सीताराम साव के दाहिने पैर में फैक्चर हो गया है।और शुभम गुप्ता के हाथ पैर में चोटे लगी है।
