जय माँ शीतला कृपा महोत्सव 2024 फरवरी दिनांक 17,18,19,20,21,को पाँच दिवसीय आयोजन-विगत वर्षो की भाँति होना है जिसमे पं. श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज एवं कई देश के अतिविशिष्ट जनो के आशीर्वचनो के साथ 21 जोड़ो का सामुहिक विवाह भी धूम धाम से संपन्न होगा, साथ ही क्रमशः कलश यात्रा मां का भव्य श्रंगार, अभिषेक, महाआरती, छप्पनभोग एवं भण्डारे का भी कार्यक्रम है! जिसमे आप सभी वरिष्ठ जन,इष्ट मित्र, समाजसेवी भाईयो से सह सम्मान सहयोग की अपेक्षा है। इस धार्मिक महत्वपूर्ण सामूहिक विवाह आयोजन सहित अन्य कार्यक्रमो मे अपना समय और सहयोग दे कर मेजा प्रयागराज के मान सम्मान को बढाये रखने एवं धार्मिक आस्था को बढाने मे अपना प्रबल योगदान देने हेतु मेरा आग्रह स्वीकार करे । सामूहिक विवाह हिन्दू रित रिवाज समस्त व्यवस्थाओ के साथ सम्पन्न होना है। आप सभी का आगमन सहयोग हमे और हमारे परिवार को ताकत देगा!
निवेदन कर्ता–इन्द्रदेव शुक्ल (राजू भैया) एवं डीजीएस परिवार-सोना भवन कुंवरपट्टी मेजा
प्रयागराज
