*सरकारी राशन की दुकान निलंबित, कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज*
********************************
*संबाद -जिला ब्यूरो अरुण कुमार जायसवाल*
विकासखंड जलालपुर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भड़ेहरी में राशन की घटतौली व राशन की हेरा फेरी करने के आरोप में उक्त दुकान को निलंबित करते हुए कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है ।आपको बता दें की उक्त कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा राशन में घटतोली की बार-बार शिकायत आ रही थी ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी किया था मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी जौनपुर के आदेश पर उक्त गांव के कोटेदार कपिल देव के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक दिलीप कुमार द्वारा18 मई को जांच की गई, जांच में मई माह के लिए आवंटित 54.72 क्विंटल गेहूं और 81.83 क्विंटल चावल संबद्ध विक्रेता ओमप्रकाश सिंह को सौंपने के बजाय कपिल देव ने उसे खुले बाजार में बेच दिया। पूर्ति निरीक्षक की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि कोटेदार कपिल देव ने केवल 4.66 कुंतल गेहूं और 6.99 कुंतल चावल को ही वितरण किया है जबकि रिकॉर्ड के अनुसार उनके पास काफी मात्रा में राशन मौजूद था। जांच में सत्यता पाए जाने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी जौनपुर के आदेश पर कोटे की दुकान को निलंबित करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
