*चौबीस घंटे के भीतर नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार*
प्रेम शर्मा
शाहगंज में एक नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को मा 24 घंटे के भीतर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| आरोपी विपुल यादव को रविवार सुबह खेतासराय स्टेशन से पकड़ा गया| यह घटना शनिवार शाम की है |पन्द्रह वर्षीय किशोरी अपने ननिहाल में रहकर कक्षा 9 की पढ़ाई कर रही थी| वह खेत में गई थी, जहां गांव के ही एक युवक ने उसे जबरन खींचकर दुष्कर्म किया| पीड़ित ने घटना की जानकारी अपने ननिहाल वालों को दी |मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाॕक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया| थाना प्रभारी रामाश्रय राय के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे आरोपी को खेतासराय स्टेशन से गिरफ्तार किया गया| पुलिस ने विधिक कार्रवाई करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया|