*नाबालिक बेटी संग हैवानियत का पता चला तो सहमा परिवार*

*नाबालिक बेटी संग हैवानियत का पता चला तो सहमा परिवार*

प्रेम शर्मा

चौदह दिनों से गुमशुदा चौदह साल की बेटी से हैवानियत की गई, सोमवार देर रात जब ये बात पीड़िता के माता-पिता को पता चली तो वे सहम गए। पिता फौरन जौनपुर के लिए निकल पड़े।मंगलवार को पीड़िता के घर पर ही नहीं, बल्कि पूरे गांव में मातम पसरा मिला। हर कोई पीड़िता के स्वास्थ्य के लिए फिक्रमंद दिखा।

आठ अप्रैल को पीड़िता किन्हीं कारणवश परिवारीजन को बिना बताए घर से निकली थी। 21 अप्रैल शाम वह जौनपुर के शाहगंज बस स्टेशन पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक, वहां दो युवक किशोरी को अगवा कर शाहगंज कस्बे के एक होटल में ले गए। वहां उन्होंने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। नौ लोगों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। रात में पीड़िता को कस्बे के एक अन्य होटल में ले गए, वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में लहूलुहान पीड़िता को रामलीला मैदान में फेंक दिया गया।

पीड़िता ने पुलिस को काॅल करके बुलाया, इसके बाद उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। शाहगंज पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता से पूछताछ में घरवालों के बारे में जानकारी मिली तो देर रात शाहगंज पुलिस उनके घर पहुंची।

घर पर पीड़िता की मां और भाई हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारीजन के मुताबिक, पीड़िता ने पिछले साल कक्षा सात की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, उसके बाद उसने पढ़ाई करने से मना कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी नहीं दर्ज कराई गई थी। रात में शाहगंज पुलिस ने संपर्क किया था।

ग्रामीणों ने बताया कि आठ अप्रैल को पीड़िता घर से निकली थी, तब से उनके माता-पिता और नाते रिश्तेदार किशोरी की खोजबीन में लगे थे। काफी प्रयास के बाद भी किशोरी के बारे में जानकारी नहीं मिल रही थी। शाहगंज पुलिस के आने के बाद वारदात के बारे में घरवालों और गांव वालों को पता चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *