*प्रतापगढ़ / थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा संतोष कुमार सिंह के स्थानांतरण पर क्षेत्र वासियों ने नम आंखों से की विदाई*
*लगभग 20 महीने बाद हुआ थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह स्थानांतरण*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार द्वारा कुछ थानाध्यक्षों का ट्रांसफर किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को थाना नवाबगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया। और नवाबगंज के थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर को थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा बनाया गया।

इसकी सूचना जैसे ही क्षेत्र वासियों को मिली भारी संख्या में लोग थाने पर पहुंचे और नम आंखों से थानाध्यक्ष की विदाई की। विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी पहुंचे थानाध्यक्ष को माला पहनाकर उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की और शुभकामनाएं दी ।

क्षेत्र वासियों का कहना है ।ऐसा थानाध्यक्ष संयोग से मिलता है। जो रामगंज जैसी लूट की घटना को 12 घंटे में अनावरण कर दे। व रामगंज में ही हिंदू मुस्लिम दंगा होने की संभावना बन गई थी।

ऐसी घटनाओं को सूझबूझ के साथ समाप्त किया। और एक्सीडेंट में घायल हुए लोगों को अपनी गाड़ी से लादकर अस्पताल पहुंचाना और बगल के थानों की बड़ी घटनाओं के अनावरण में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अहम भूमिका रहती थी। और जन सुनवाई में भी सभी लोगों को सम्मान देना।

और जो गलत हो उसके ऊपर कार्रवाई कर जल्द से जल्द मामले का निस्तारण करना इन्हीं सब कारणों से जनता का उनसे एक अलग लगाव और विश्वास था। उनके जाने से यहां के लोग काफी दुखी है। धीरेंद्र ठाकुर ने शाम तक थाना आसपुर देवसरा पहुंचकर थानाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया है। यहां की जनता को उनसे काफी उम्मीद है। देखना है जनता की उम्मीदों पर कहां तक खरे उतरते है। थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा धीरेंद्र ठाकुर!
Post Views: 509