*जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से मारा तीन घायल एक गंभीर* 

*जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से मारा तीन घायल एक गंभीर*

प्रेम शर्मा

शाहगंज खुटहन थाना क्षेत्र के पूरा अंधरी गांव में भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप|मंगलवार शाम करीब चार बजे विवादित जमीन पर बने छप्पर को जबरन हटाने के दौरान झड़प हो गई| बड़ेलाल यादव, विनोद यादव, धर्मेंद्र और अजय यादव ने मिलकर नीलेश यादव का छप्पर तोड़ना शुरू किया| जिसका विरोध करने पर चारों ने लाठी- डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया| इस हमले में सुरेश यादव ,दिनेश और प्रदीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गए| घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया |प्रारंभिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया| इनमें सुरेश यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है| पीड़ित पक्ष की तरफ से नीलेश यादव ने चारों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है |शिकायत में बताया गया है कि आरोपी अजय यादव पहले से ही एक हत्या के मामले में वांछित हैऔर जमानत पर है| यह विवाद निलेश और बड़े लाल यादव के बीच कई महीनो से चल रहा था|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *