*प्रतापगढ़ के डीएम ने वृद्धाश्रम में मनाई होली*
*महुली वृद्धाश्रम में पत्नी संग पहुंचे, बुजुर्गों को गुझिया बांटी और लगाया अबीर-गुलाल*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने होली के अवसर पर महुली स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया। उनके साथ उनकी पत्नी सौम्या त्रिवेदी भी मौजूद रहीं। जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की।उन्होंने बुजुर्गों का हाल-चाल पूछा और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को गुझिया वितरित की और अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी की पत्नी ने वृद्ध माताओं को गले लगाया और उन्हें अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। डीएम दंपति के इस अनोखे होली मिलन से वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्ग बेहद प्रसन्न दिखे। उन्होंने अपने दुःख भुलाकर जिलाधिकारी का अभिनंदन किया और त्योहार पर याद करने के लिए धन्यवाद दिया। डीएम ने वृद्धजनों के साथ कुछ समय बिताया और उन्हें खुशियों का अहसास कराया। उनकी इस पहल से वृद्धाश्रम में होली का त्योहार और भी रंगीन बन गया।