*शादी कराने के नाम पर करती थी ठगी.चाची 420 अरेस्ट*

*शादी कराने के नाम पर करती थी ठगी.चाची 420 अरेस्ट*

प्रेम शर्मा

जौनपुर: खेतासराय पुलिस ने शादी कराने को लेकर ठगने वाले गिरोह के दो आरोपियों को बीती रात उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि एक गिरोह राजस्थान व हरियाणा व उत्तर प्रदेश के लोगों को एजेंट के माध्यम से शादी कराने का झांसा देते है।पीड़ित पृथ्वी सिंह निवासी ग्राम डाडा फतेहपुर थाना मेहाडा, जिला झून्झूनू (राजस्थान) ने खेतासराय थाने में सूचना दी कि गिरोह ने उनके लड़के की शादी कराने की बात कही थी।

आरोपी ललई निवासी समदहा खेतासराय, बजरंगी निवासी ग्राम मलहज कोतवाली शाहगंज, बृजेश,अज्ञात व एक महिला कामिनी निवासी ग्राम मोहमदाबाद थाना खेतासराय इस पेशे से जुड़ी हैं। महिला अपने को लड़की की चाची बता रही है।

गिरोह ने पृथ्वी सिंह को खेतासराय बुलाया। उनसे मोटी रकम लेकर ठग फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आरोपी ललई तथा कामिनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और मददगारों की तलाश कर रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका सक्रिय गिरोह है, जो राजस्थान, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के लोगों से संपर्क कर शादी के लिए बुलाता है। उनको विश्वास में लेकर लड़की का फोटो दिखाया जाता है। शादी व बारात के खर्चे के लिए एडवांस में रकम ली जाती है। रकम मिलने के बाद भाग जाते हैं।

One thought on “*शादी कराने के नाम पर करती थी ठगी.चाची 420 अरेस्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *