मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलैस चिकित्सा योजना कार्यक्रम में शिक्षकों का हुआ सम्मान
संवाददाता शिव पूजन मिश्र
बदलापुर (जौनपुर)। तहसील बदलापुर के सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलैस चिकित्सा योजना कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने शिक्षकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विधायक श्री मिश्र ने राजभारत मिश्र (सहायक अध्यापक) एवं श्रीमती कंचन लता मिश्र (सहायक अध्यापिका) को सम्मान-पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम), नायब तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सहित अन्य गणमान्य अधिकारी एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलैस चिकित्सा योजना के उद्देश्यों एवं शिक्षकों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में सम्मानित शिक्षकों ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
