रिटायर परिवहन अधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, 13 किलो सोना और 9 किलो चांदी बरामद

*रिटायर परिवहन अधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, 13 किलो सोना और 9 किलो चांदी बरामद*

 

लखनऊ/उत्तर प्रदेश विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी ललित कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान करीब 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी समेत बड़ी मात्रा में कीमती सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

 

विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर संपत्तियों के स्रोत का सत्यापन किया जाएगा और आवश्यकतानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

इस कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने विजिलेंस टीम के कार्य की सराहना करते हुए एक लाख रुपये की शाबाशी राशि देने की घोषणा की है।

 

विजिलेंस विभाग का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। बरामद संपत्तियों, निवेश और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की विस्तृत पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!