*अभियान वज्र (2.0)के तहत बदलापुर कोतवाली पुलिस ने पांच वांछित वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*
शिवपूजन मिश्रा
डा. कौस्तुभ के निर्देशन में वारण्ट्री/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान बज्र 2.0 के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर महोदया प्रतिमा वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर गजानन्द चौबे के कुशल संचालन मे मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट आदेश के क्रम में विशेष अभियान चलाकर थाना बदलापुर की पुलिस टीम उ0नि0 शेषनाथ सिंह मय हमराह हे0का0 विश्वेश द्विवेदी के द्वारा मा० न्यायालय श्रीमान अपर मुख्य न्मायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय जनपद जौनपुर द्वारा निर्गत(NBW) वारण्ट् संम्बन्धित मु0नं0-2476/09 धारा-323/504/506 भादवि थाना बदलापुर जौनपुर ता0 पेशी- 18/04/2025 से सम्बंधित अभियुक्त 1. भारत पुत्र रामहित उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम भलुवाही थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया तथा उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार राय मय हमराह उ0नि0 श्री संजय कुमार सिंह व हे0का0 महेन्द्र कुमार यादव व का0 उमेश कुमार यादव के द्वारा मा० न्यायालय जनपद जौनपुर द्वारा निर्गत वारण्ट् से संम्बन्धित अभियुक्तगण 1. रामजस पुत्र फौजदार उम्र करीब 42 वर्ष 2. फूलचन्द्र पुत्र फौजदार उम्र करीब 50 वर्ष निवासीगण ग्राम ऊदपुर गेल्हुवा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर 3. महेन्द्र मौर्य पुत्र रामकेवल उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर डिहवां थाना बदलापुर जौनपुर 4. धर्मेन्द्र चौबे पुत्र विजयनाथ उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम अहिरौली थाना बदलापुर जौनपुर को कारण गिरफ्तारी बताकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा 05 नफर वारण्ट्री को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा० न्यायालय के समक्ष प्रेषित किया गया।