*रोडवेज बस की टक्कर से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत*
प्रेम शर्मा
जौनपुर खेतासराय क्षेत्र के गोरारी खलीलपुर गाँव निवासी 78 वर्षीय सेवानिवृत गेटमैन राम अचल मौर्य की सड़क हादसे में खेत से घर लौटते समय दर्दनाक मौत हो गई|
बताते चलें यह घटना 8 फरवरी की शाम करीब6:00 बजे की है| राम अचल मौर्य शाहगंज जौनपुर नेशनल हाईवे पर स्थित अपने खेत से घर लौट रहे थे, सड़क पार करते समय अयोध्या से प्रयाग जा रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी| हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया| गंभीर रूप से घायल राम अचल को परिजन तुरंत खेतासराय के बीएम अस्पताल ले गए| हालात गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया |जहां रात करीब 9:00 बजे उनकी मौत हो गई|
खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| और फरार बस की तलाश की जा रही है| राम अचल मोर्य उत्तर रेलवे के डोभी गांव स्थित गेटमैन पद से सेवानिवृत हुए थे| उनके दो पुत्र हैं, बड़े पुत्र हरेंद्र मौर्य एचडीएफसी बैंक में सिक्योरिटी गार्ड हैं| जबकि छोटे पुत्र देवेंद्र मोर्य खेती बाड़ी का कार्य करते हैं|