*दिल्ली में भाजपा की जीत पर, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न*
प्रेम शर्मा

भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद शाहगंज में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया| नगर मंडल अध्यक्ष चिंता शरण शर्मा, प्रदीप जायसवाल के एवं भाजपा नेता अनिल मोदनवाल के नेतृत्व में जेसीज चौक और कोतवाली चौक पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाई |कार्यकर्ताओं ने पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की| मंडल अध्यक्ष चिंता शरण शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद पार्टी अत्यधिक जोश के साथ आगे बढ़ेगी |उप्र उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि दिल्ली के मतदाताओं ने भाजपा के विकास एवं समावेशी एजेंडे पर विश्वास जताया है |भाजपा नेता अनिल मोदनवाल ने कहा कि जनता ने सकारात्मक राजनीति का समर्थन किया है| और सभी नेताओं ने इस जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया |कार्यक्रम में सभासद कृष्णकांत सोनी, सिकंदर साहू, भुवनेश्वर मोदनवाल, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल समेत बहुत से कार्यकर्ता मौजूद रहे|