*शाहगंज में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति का हुआ गठन*

*शाहगंज में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति का हुआ गठन*

तीखी आवाज़

रिपोर्टर. प्रेम शर्मा

जौनपुर के शाहगंज में रविवार को उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति की थाना कमेटी का गठन किया गया| बदलापुर के अध्यक्ष एमपी सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई| समिति में राधेश्याम एडवोकेट को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है|

नयी कार्यकारिणी में डॉक्टर टी एन त्रिपाठी को संरक्षक, मनोज पांडेय को सचिव, मनीष अग्रहरि को कोषाध्यक्ष और संदीप जायसवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया| सचिन कुमार जायसवाल एडवोकेट को विधिक सलाहकार, दिवाकर मिश्रा को उपमंत्री, लाल बहादुर सोनी को संगठन मंत्री और पत्रकार दीपक सिंह को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है| समिति में महिला प्रतिनिधित्व को मजबूत करते हुए रीता जयसवाल को मुख्य महिला संयोजिका और खुशबू जायसवाल को महिला संयोजिका बनाया गया है| कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारी जिनमें महाराजगंज के अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, उपजिला मंत्री शैलेंद्र सिंह, सरपतहां के अध्यक्ष भगवान सिंह और जौनपुर के जिला कोषाध्यक्ष राम प्रज्वलित सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए| विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि और तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *