मां धर्मा देवी फाउन्डेशन के तत्वाधान में राधा कृष्ण मंदिर में भव्य सुन्दर काण्ड कम्बल वितरण एवं भंडारा

मां धर्मा देवी फाउन्डेशन के तत्वाधान में राधा कृष्ण मंदिर में भव्य सुन्दर काण्ड कम्बल वितरण एवं भंडारा

खबर है यूपी के जौनपुर जिले के थाना सिंगरामऊ क्षेत्र के बरइया गांव का जहां आज भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में

मां धर्मा देवी फाउन्डेशन के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा और कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार एवं नरेन्द्र शर्मा एवं राधा कृष्ण मंदिर के संस्थापक देवी प्रसाद सिंह के संयुक्त तत्वावधान मे सुन्दर काण्ड एवं विकलांग एव गरीबों को कम्बल वितरण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत राधा कृष्ण मंदिर के संस्थापक देवी प्रसाद सिंह एवं मां धर्मा देवी फाउंडेशन के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं संस्था के संस्थापक ने सभी लोगों को अपनी संस्था के कार्यो से अवगत कराया।

तो वहीं कार्यक्रम में आये पूर्व प्रधान मनोज सिंह जो बहुत ही समाजसेवी है। उन्होंने ने भी संस्था की पहल की तारीफ कर खुद संस्था का फार्म भर कर जुड़े।और लोगों को जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में श्री राजी देवी,सरोज सिंह, अर्चना सिंह अंशु सिंह,सत्यम सिंह, नरेंद्र शर्मा अरविंद यादव वंशराज यादव एवं भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!